Monday, October 6

शहीदे-आज़म भगत सिंह को बख्श दें ....
भगत सिंह की जन्म शती पर जारी किए गए सिक्के पर कई सियासी पार्टियाँ राजनीति करना चाह रही थी, लेकिन भगत सिंह के सगे भतीजे ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया। अगर कोई पार्टी भगत सिंह को लेकर बेकार का बवाल करना चाहती है तो उसका कोई मतलब नही है....
मैंने भी अपने पिछले पोस्ट में लिखा था की भगत सिंह पर राजनीति न करें। भगत सिंह भगत सिंह रहेंगे...चाहे वोह टोपी में रहें की पगडी में...भगत सिंह के छोटे भाई बलबीर सिंह के बेटे अभय सिंह ने ख़ुद ये ख़त लिखा है....
"मुझे खुशी है की भारत सरकार ने भगत सिंह की सच्ची तस्वीर से मिलता जुलता हुआ सिक्का ही जारी किया है। इसके बारे में जिसने भी विवाद खड़ा करना चाहा वो ग़लत था। पगड़ी पहने भगत सिंह की तस्वीर ज्यादातर कलाकारों की कल्पना है।
लेकिन मैं भारत सरकार से अपील करना चाहता हूँ की भगत सिंह की जन्म शती पर जारी किए गए सिक्के सिर्फ़ म्यूज़ियम की शोभा न बढाये। आम लोगों तक भगत सिंह के सिक्के पहुंचे, इसकी भारत सरकार को कोशिश करनी चाहिए। मैं उम्मीद करता हूँ की भारत सरकार इन सिक्कों को भारी संख्यां में बनाये जायें ताकि भगत सिंह के चाहने वाले आम लोगों तक भगत सिंह की सही तस्वीर पहुँच सके...
आपका ही,
अभय संधू, भगत सिंह का भतीजा

3 comments:

Udan Tashtari said...

सही अपील है-भगत सिंग राजनीति का विषय नहीं बनने चाहिये.

सबकी कहानी said...

ummid karte hain...shaheedon ke naam par siyasat karne wale baj ayenge

Dr. Nazar Mahmood said...

yes buddy,
we can change this attitude of the poeple through our writings and i m with u for this issue,
good eough. keep it up