Wednesday, December 31

कोई न्यू ईयर रेज़ोलुशन नही....


बचपन से ही न्यू ईयर रेसोलुएशन बनाने की आदत रही है। आज सुबह-सुबह मैं अपने दिल की बात कहना चाहता हूँ । मैं भी उन हजारों, लाखों में था, जो ये सोच रहा था कि नए साल में कोई मद्यपान नही। बहुत हो गया। लेकिन अब दोबारा सोच रहा हूँ। इसकी वजह भी है।
"जल्दबाजी में कुछ न करें," ऑस्ट्रेलिया में न्यू साउथ वेल्स के एक स्टडी में कहा गया है. नए साल पर शराब छोड़ने का फ़ैसला काफी सोच-समझ कर करें. इसके कई साइड इफेक्ट हो सकते हैं.वैसे लोग जो हर दिन शराब पीने के आदी हैं उनको उल्टियां आ सकती हैं, सर में चक्कर आ सकता है, शरीर में क्रेम्प आ सकते हैं. इसलिए फ़ौरी तौर पर फ़ैसला लेने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर बात कर लें.
साल के आखीर में भी अगर आप अच्छे काम करने का ख्याल रखते हैं तो उसको भी आज के मेडिकल साईंटिस्ट सही नही मानते हैं. यह भी एक ऐसी सच्चाई हैं जिसे आपको नही मान कर भी मानना पड़ेगा.
तो फिलहाल दोस्तों ऐसा कुछ नही कर रहा हूँ जिससे कि सेहत पर ख़राब असर पड़े। सब कुछ होगा लेकिन लिमिट में रहकर। जो करना है करिए लेकिन कंट्रोल में रहकर. अब और ज़्यादा ज्ञान नही बघारूंगा. नए साल से पहले फिलहाल इतना ही. सारे दोस्तों को ढेर सारा सलाम. मिलेंगे साल २००९ में.
शुक्रिया मेरे ब्लॉग पर पधारने का। अपना ढेर सा ख्याल रखियेगा।

2 comments:

Shashwat Shekhar said...

batane ke liye dhanyavaad. Aise hi kuch vichaar mere cigarette ko lekar hain. Happy New Year.

Dev said...

First of All Wish U Very Happy New Year....

Achchhi rachna...